उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

अग्निवीर बनने को कोटद्वार के दो भाइयों ने बनाये फर्जी प्रमाणपत्र, धरे गये

कोटद्वार। अग्निवीर बनने को कोटद्वार के मानपुर के दो भाइयों को फर्जी स्थाई प्रमाणपत्र बनाना महंगा पड़ गया। मामला संज्ञान में आने के बाद तहसील प्रशासन ने प्रमाणपत्र निरस्त कर दिए और दोनों भाइयों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

राजस्व उपनिरीक्षक सुखरो पट्टी आशीष चंद्र केमनी ने बताया कि जुलाई महीने में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती के लिए सैकड़ों युवाओं ने स्थाई प्रमाण पत्र को आवेदन किया था। तहसील प्रशासन ने भी युवाओं को बिना किसी देरी के प्रमाणपत्र जारी कर दिये। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

19 जुलाई को मानपुर निवासी प्रवीण कुमार और दीपक ने अग्निवीर बनने के लिए स्थाई निवास प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था। 20 जुलाई को दोनों को स्थाई निवास प्रमाण पत्र जारी हो गये। बाद में दस्तावेजों की गहनता से जांच करने पर प्रमाण पत्र के लिए लगाई खतौनी और बिजली के बिल में छेड़खानी करने का मामला पकड़ में आया। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि फर्जी दस्तावेज लगाए जाने पर दोनों के स्थाई निवास प्रमाण पत्र निरस्त कर दिये गये हैं।

साथ ही दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गयी है। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक आशीष चंद्र की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर प्रवीण कुमार और दीपक निवासी मानपुर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। इसके बाद दोनों भाइयों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button