उत्तरप्रदेशदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

मौसेरी बहनों को एक-दूसरे से हुआ प्यार, दोनों समलैंगिंक शादी करने की जिद पर अड़ी

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में दो मौसेरी बहनें आपस में शादी करने पर अड़ी हुई हैं जबकि दोनों ही परिवार इस समलैंगिक रिश्ते के खिलाफ हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इसके साथ ही मामले की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को भी दी।

मोहम्मदाबाद प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र की एक 31 वर्षीय कमला (काल्पनिक नाम) को अपनी ही पड़ोस में रहने वाली मौसेरी बहन विमला (काल्पनिक नाम) से प्रेम हो गया है। दोनों बहनें हमेशा हर जगह साथ-साथ आती-जाती रहती हैं। दोनों एक ही स्कूटी से पढ़ाई करने जाती हैं। एक एक कम्प्यूटर कोर्स कर रही है तो दूसरी बीटीसी की तैयारी। दोनों युवतियों ने आपस में शादी करने का फैसला कर लिया। जब इसकी जानकारी होने पर दोनों युवतियों के परिजनों को लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया। इसके साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। काफी समझाने के बाद भी जब दोनों बहनें नहीं मानीं, तो उनकी काउंसलिंग कराई गयी। फिलहाल दोनों राजी हो गयी हैं और अपने-अपने घर चली गयी हैं।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही युवतियों से मामले की जानकारी ली। इसके साथ ही दोनों युवतियों के परिजनों से बातचीत की गई। साथ ही दोनों युवतियों को काफी समझाया गया। इसके साथ ही उनके परिजनों ने भी दोनों युवतियों को काफी समझाया। दोनों ही युवतियां शादी करने पर अड़ी हुई हैं। दोनों युवतियां साथ ही रहना चाहती हैं। मामले की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। इसके साथ ही मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button