CSK के उर्विल पटेल ने IPL इतिहास की सबसे तेज हाफ सेंचुरी ठोकी, पहली आठ गेंद पर ठोके 6 छक्के

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने इस लीग के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी लगा दी है। उन्होंने 13 गेंद पर 7 छक्कों की मदद से लखनऊ के खिलाफ हाफ सेंचुरी ठोक दी। इसी के साथ आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी के मामले में उर्विल ने यशस्वी जायसवाल की बराबरी कर ली है।
उर्विल पटेल का कमाल, पहले 8 गेंद पर बना डाले 41 रन
उर्विल पटेल ने लखनऊ के गेंदबाजों के ऊपर शुरू से ही हमला कर दिया। उन्होंने अपनी पहली 8 गेंद पर 6 छक्के लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए। वहीं उन्होंने पहली 8 गेंद पर 41 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास में इतनी गेंदों पर किसी भी बल्लेबाज के सबसे ज्यादा रन हैं। उर्विल पटेल 65 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। शाहबाज अहमद ने उनका विकेट लिया। उर्विल ने 23 गेंदों का सामना किया और 8 छक्कों के अलावा दो चौके मारे।
आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों के आधार पर)
13 – यशस्वी जायसवाल (आरआर) बनाम केकेआर, कोलकाता, 2023
13 – उर्विल पटेल ( सीएसके ) बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2026
14 – केएल राहुल (पीबीकेएस) बनाम डीसी, मोहाली, 2018
14 – पैट कमिंस (केकेआर) बनाम एमआई, पुणे, 2022
14 – रोमारियो शेफर्ड (आरसीबी) बनाम सीएसके, बेंगलुरु, 2025
10 गेंद का ये रिकॉर्ड भी किया नाम
इतना ही नहीं उर्विल पटेल के नाम टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली 10 गेंद पर भी सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड अब हो चुका है। उन्होंने पहली 10 बॉल पर 42 रन बनाकर एबीडिविलियर्स के रिकॉर्ड को तोड़ा।
आईपीएल पारी की पहली 10 गेंदों के बाद उच्चतम स्कोर
42* – उर्विल पटेल बनाम एलएसजी, चेन्नई, 2026
41* – एबी डी विलियर्स बनाम एमआई, बेंगलुरु, 2015
41* – यशस्वी जायसवाल बनाम केकेआर, कोलकाता, 2023
40* – अभिषेक शर्मा बनाम डीसी, दिल्ली, 2024
39* – रोमारियो शेफर्ड बनाम डीसी, मुंबई विश्व कप, 2024
39* – प्रियांश आर्य बनाम सीएसके, चेन्नई, 2026



