
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का संभावना
बता दें कि, देहरादूम मौसम केंद्र ने राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपदों में अनेक स्थानों व अन्य पर्वतीय जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश गरज के साथ होने की संभावना जताई है. जबकि 4500 मीटर व उससे अधिक ऊं चाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है. उत्तराखंड के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश गरज के साथ होने का अंदेशा जताया गया है. पहाड़ी जनपदों मे कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार जताए गए हैं. वहीं तेज झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है. जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
चारधाम यात्रा में लगी है श्रद्धालुओं की भीड़
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा है. बारिश श्रद्धालुओं की यात्रा में खलल पैदा कर सकती है, क्योंकि चारधाम यात्रा मार्गों पर बारिश से भूस्खलन और मलबा गिरता रहता है. जिस कारण यात्रियों को आगे की आवाजाही के लिए मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ता है. मार्ग खुलने के बाद ही श्रद्धालु यात्रा के आगे बढ़ते हैं. ऐसे में हल्की सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है. प्रशासन ऐसी स्थिति से निपटने के लिए तमाम पड़ावों पर डेरा जमाए हुए हैं. जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े.



