SBI और BOB में फ्रेशर्स के लिए अप्रेंटिस की 12000+ वैकेंसी, 8 जून है लास्ट डेट

केएस रावत। बैंक में करियर बनाना चाहते हैं, लेकिन शुरुआत कहां से करें? ये सवाल बार-बार सामने आ रहा है। तो आपके लिए अप्रेंटिस एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। खासकर फ्रेशर कैंडिडेट्स जिन्हें बैंक के काम को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है, उनके लिए अच्छी अपॉर्चुनिटी है।
हाल ही में एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा ने 12 हजार से ज्यादा पदों पर अप्रेंटिस की भर्ती भी निकाली हैं। अगर आप इन पदों पर काम करना चाहते हैं, तो अप्लाई कर सकते हैं। अप्रेंटिस को लेकर अक्सर कैंडिडेट्स के कई सवाल भी होते हैं। बैंक में अप्रेंटिस का क्या काम होता है ?, बैंक अप्रेंटिसशिप के लिए कौन योग्य हैं? सैलरी कितनी मिलती है? ये भी जानना जरूरी है।
बैंक अप्रेंटिस क्या है?
बैंक में अप्रेंटिस एक तरह का ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जिसके तहत चयनित उम्मीदवारों को बैंक अपने यहां हर तरह के काम सिखाता है। अप्रेंटिसशिप कोई स्थायी जॉब नहीं है बल्कि बैंक के शुरुआती काम-काज सीखने की ट्रेनिंग है। इसके अंदर कैंडिडेट्स बैंकिंग के सिस्टम को अंदर से समझते हैं। फॉर्म से लेकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, अकाउंट संबंधित कार्य, कस्टमर से बातचीत जैसे व्यावहारिक कामों की भी उनमें व्यावहारिक तौर पर समझ आती है।
बैंक अप्रेंटिस का काम क्या होता है?
बैंक में अप्रेंटिस के तौर पर चयनित होने के बाद कैंडिडेट्स को शुरुआती काम ट्रेनिंग को ध्यान में रखते हुए दिए जाते हैं। इसके लिए उन्हें बैंक के सीनियर ऑफिसर्स गाइड भी करते हैं।
कस्टमर्स की मदद करना- अकाउंट खोलना, फॉर्म भरना, बैंक में आए ग्राहकों की मदद करना। अप्रेंटिस ट्रेनिंग में सबसे पहले यह सिखाने की कोशिश की जाती है। इसके जरिए कैंडिडेट को ग्राहकों से बातचीत करने का तरीका समझत आती है।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में हेल्प- बैंक में ज्यादातर काम डॉक्यूमेंट्स से जुड़े होते हैं। ऐसे में ये लोग डॉक्यूमेंट्स की जांच, उनके वेरिफिकेशन संबंधित काम भी कर सकते हैं।
बैंक ब्रांच ऑपरेशन से जुड़े काम- इस ट्रेनिंग के दौरान बैंक ब्रांच ऑपरेशन, कैश काउंटर, टोकन सिस्टम और ऐसे ही अन्य काम भी अभ्यर्थी को सौंपे जा सकते हैं।
बैंकिंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल- बैंकिंग सिस्टम में डेटा एंट्री और बेसिक ऑपरेशन की ट्रेनिंग भी काम करते-करते मिल जाती है।
KYC और अकाउंट संबंधित कार्य- बैंक में केवाईसी और अकाउंट से जुड़े कामों में आपकी मदद ली जा सकती है।
कस्टमर सर्विस- बैंक एटीएम, पासबुक, अकाउंट, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन जैसे सवालों के जवाब देना भी आपके कामों में शामिल हो सकता है।
बैंक में अप्रेंटिस के लिए योग्यता और सेलेक्शन क्राइटेरिया
जो भी कैंडिडेट बैंक में अप्रेंटिस करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
इसके अलावा काम से संबंधित अन्य किसी भी तरह का अनुभव आमतौर पर नहीं मांगा जाता। कैंडिडेट की उम्र भी तय मानकों के मुताबिक होनी चाहिए। एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि बैंकों में अप्रेंटिस के लिए अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष तक है। ऊपरी उम्र में रिजर्व कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट भी मिलती है।
बैंक अप्रेंटिस में कितनी सैलरी मिलती है?
बैंक में अप्रेंटिस ट्रेनिंग के दौरान आपको हर महीने स्टाइपेंड भी मिलता है। जब तक एक साल आप बैंक में काम करते हैं, आपको प्रति माह 15,000/- रुपये सैलरी मिलती है। इसके अलावा अभ्यर्थी को अन्य किसी भी तरह की सुविधाएं या वेतन भत्ते नहीं मिलते। बैंक कैंडिडेट को मिलने वाले स्टाइपेंड में अपने मुताबिक परिवर्तन भी कर सकता है। ब्रांच की लोकेशन के हिसाब से भी इसमें बदलाव देखे जा सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ोदा ने अप्रेंटिस की 5000 रिक्तियां निकाली हैं। कैंडिडेट्स इसके लिए NAPS और NATS पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं।
वैकेंसी- 5000
ट्रेनिंग की अवधि-12 महीने
एज लिमिट- 20 से 28 वर्ष तक
आवेदन कब से शुरू- 19 मई 2026
आवेदन करने की लास्ट डेट- 8 जून 2026
BOB Appretice Vacancy 2026 Notification:- https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/131200285.cms
SBI Apprentice Vacancy 2026: रजिस्ट्रेशन डेट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी अप्रेंटिस की भर्ती अनाउंस की है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के साथ आप इस भर्ती का फॉर्म भी भर सकते हैं। अभी इसकी संक्षिप्त अधिसूचना जारी हुई है। जल्द ही बैंक इसका डिटेल नोटिफिकेशन जारी होगा।
रिक्तियां– 7150
ट्रेनिंग की अवधि- 1 साल
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 19 मई 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 8 जून 2026
https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/131200311.cms
अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जामिनेशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, लोकल लैंग्वेज टेस्ट के जरिए किया जाता है। कुछ बैंक मेरिट बेस पर भी अप्रेंटिस के लिए सेलेक्शन क्राइटेरिया फॉलो करती हैं। इसकी जानकारी आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन में डिटेल में बताई जाती हैं।



