खेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

ललित मोदी का वैभव सूर्यवंशी को पूरी दुनिया में कहीं भी मुफ्त शिक्षा और फुल स्कॉलरशिप का ऑफर

नई दिल्ली, 30 मई। आईपीएल के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल इतिहास की सबसे बेहतरीन खरीद करार दिया है। वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर 2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए महज 47 गेंदों पर 96 रनों की तूफानी पारी खेली। इस विस्फोटक पारी के दौरान वैभव ने 7 छक्के जड़े।

IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी का भावुक ट्वीट और बड़ा ऐलान
वैभव की इस बेखौफ बल्लेबाजी से प्रभावित होकर ललित मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा और भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने वैभव के प्रदर्शन को रनों से परे बताते हुए उनके लिए पूरी दुनिया में कहीं भी मुफ्त शिक्षा पाने के लिए एक फुल स्कॉलरशिप का ऐलान किया। ललित मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आज, वैभव सूर्यवंशी भले ही अपने शतक से चार रन दूर रह गए हों। लेकिन मेरी नजर में उन्होंने इससे कहीं बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने पूरे देश को यह दिखा दिया है कि एक निडर युवा प्रतिभा कैसी होती है।’

वैभव सूर्यवंशी को दिया ऑफर
उन्होंने आगे लिखा, ‘एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जिसने हमेशा यह माना है कि खेल को सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि अवसर भी पैदा करने चाहिए मैं वैभव को एक फुल एजुकेशनल स्कॉलरशिप की पेशकश करना चाहता हूं। दुनिया के किसी भी कोने में स्थित किसी भी यूनिवर्सिटी या कॉलेज के लिए जो पूरी तरह से फंडेड होगी अगर वह कभी भी इसे आगे बढ़ाना चाहें। यह उन रनों के लिए नहीं है जो उन्होंने बनाए हैं। यह उस साहस विश्वास और प्रेरणा के लिए है जो उन्होंने करोड़ों युवा भारतीयों को दी है। प्रतिभा को कभी भी शिक्षा और महानता के बीच किसी एक को चुनने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए।’

वैभव के लिए IPL 26 किसी सपने जैसा रहा
वैभव सूर्यवंशी के लिए आईपीएल 2026 किसी सपने जैसा रहा। वैभव ने इस सीजन में 16 मैचों में 776 रन बनाए हैं और उनके पास इस सीजन की ऑरेंज कैप भी है। वहीं उनका स्ट्राइक रेट 230 से ज्यादा का रहा। पूरे सीजन बेखौफ बल्लेबाजी करने वाले वैभव अपनी टीम को दूसरी आईपीएल ट्रॉफी जिताने से दो कदम दूर रह गए।

Related Articles

Back to top button