उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरशिक्षासामाजिक

मुकेश अंबानी ने बदरी-केदार धाम में की पूजा-अर्चना, BKTC को 10 करोड़ का चेक सौंपा

Listen to this article

चमोली, 15 जून। देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी सोमवार सुबह भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए बदरीनाथ धाम पहुंचे. इस मौके पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया. साथ ही उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को 10 करोड़ रुपये की धनराशि दान दी.

पूजा अर्चना और राष्ट्र कल्याण की कामना
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सोमवार सुबह करीब 9.15 पर अपने परिवार के कुछ सदस्यों और करीबी सहयोगियों के साथ के हेलीकाप्टर से बदरीधाम पहुंचे। यहां उन्होंने बदरी-विशाल के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. बदरीनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया. दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद मुकेश अंबानी केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की. बता दें कि मुकेश अंबानी प्रत्येक वर्ष बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम पहुंचकर दर्शन करते हैं और मंदिर समिति को उदारतापूर्वक आर्थिक सहयोग भी प्रदान करते हैं. उनके इस योगदान को धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

मंदिर समिति को दिया 10 करोड़ का चेक
दर्शन के बाद मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 10 करोड़ का दान दिया। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) सोहन सिंह राणा ने बताया कि मुकेश अंबानी सुबह करीब 9:15 बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे थे. उनके साथ परिवार के कुछ सदस्य एवं करीबी सहयोगी भी मौजूद थे. उन्होंने भगवान बदरी विशाल की विशेष पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी और इसके उपरांत केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया. मुकेश अंबानी द्वारा दिया गया यह दान धाम में तीर्थयात्रियों की सुविधाओं और मंदिर समिति की विभिन्न व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में सहायक होगा.

सालाना आध्यात्मिक प्रतिबद्धता
गौर हो कि केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम में उद्योगपति मुकेश अंबानी की बड़ी आस्था है. हर साल की तरह वो इस बार भी बदरी केदार के दर्शन के लिए पहुंचे हैं. इस आध्यात्मिक यात्रा की शुरूआत उन्होंने सबसे पहले बदरी-विशाल के दर्शन कर की. उन्होंने मंदिर में दर्शन और पूजन के साथ ही मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात की. बताते चलें कि चारधाम यात्रा में बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. 13 जून तक केदारनाथ धाम में 12 लाख 23 हजार 074 श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम में 10 लाख 92 हजार 367 श्रद्धालु, गंगोत्री धाम में 5 लाख 95 हजार 166 श्रद्धालु और यमुनोत्री धाम में 5 लाख 56 हजार 227 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button