DRDO कराएगा इंजीनियरिंग के छात्रों को पेड इंटर्नशिप, 30 जून तक करें आवेदन

नई दिल्ली, 15 जून। डीआरडीओ DRDO का नाम देश के बड़े संगठनों में शामिल है। जिसके साथ काम करना कई लोगों का सपना होता है। अगर आप अभी कॉलेज में हैं, तो आपको यह शानदार अपॉर्चुनिटी पाने का मौका मिल रहा है। डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) द्वारा अपनी अलग-अलग रिसर्च लैब के लिए इंटर्न की हायरिंग निकाली जा रही है। इसी कड़ी में एक और नई पेड इंटर्नशिप का नोटिस जारी किया गया है।
डीआरडीओ की नई इंटर्नशिप इलेक्ट्रॉनिक्स एंड रडार डेवलपमेंट स्टेब्लिशमेंट (LRDE) में निकाली गई है। यह डिफेंस आरएंडडी ऑर्गेनाइजेशन की प्रमुख लैब है। जो भारतीय सेनाओं के लिए रडार और संबंधित टेक्नोलॉजी के विकास और रिसर्च पर काम करती है। चयनित स्टूडेंट्स को इसी लैब में एक्सपर्ट के मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मिलेगा, साथ में वो करीब से डिफेंस टेक्नोलॉजी और रडार फील्ड के बारे में जानेंगे।
DRDO इंटर्नशिप में सीटें कितनी हैं?
डीआरडीओ की यह इंटर्नशिप 6 महीने की होगी। जिसमें कैडिडेंट्स एलआरडीई की अलग-अलग ब्रांचों में काम सीख सकेंगे। ब्रांच कोड के साथ सीटों की डिटेल्स नीचे दी गई हैं।
EC-35-इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन या समकक्ष
ME-10-मैकेनिकल इंजीनियरिंग/प्रोडक्शन इंजीनियरिंग या समकक्ष
CS-20-कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग या समकक्ष
CE-2-सिविल इंजीनियरिंग या समकक्ष
EE-8-इलेक्ट्रॉनिकल इंजीनियरिंग, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स
कुल-75
इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए अच्छा चांस
डीआरडीओ की इस इंटर्नशिप में केवल भारतीय छात्र ही आवेदन कर सकते हैं।
बीटेक/बी.ई: ऐसे अंडर-ग्रेजुएट स्टूडेंट्स जो मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से थर्ड ईयर/छठे सेमेस्टर की परीक्षा दे चुके हों या शामिल हुए हों और उनके अंक 70 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक हों।
एमटेक/एमई/एमएससी: ग्रेजुएट स्टूडेंट्स जिन्होंने एमई/एमटेक, एमएससी प्रोग्राम की पहले या दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा दी हों या पूरी कर चुके हों और कुल मिलाकर सभी 70 प्रतिशत या इसके समकक्ष अंक प्राप्त किए हों, वो अप्लाई कर सकते हैं।
इंटर्नशिप स्कीम-DRDO LRDE पेड इंटर्नशिप 2026
इंटर्नशिप की अवधि-6 महीने
ऑफिशियल वेबसाइट-drdo.gov.in
सीटें-75
स्टाइपेंड-हर महीने 5,000 स्टाइपेंड मिलेगा। यह राशि दो इंस्टॉलमेंट में दी जाएगी।
अप्लाई करने की लास्ट डेट-1 जुलाई 2026
चयनित उम्मीदवारों को सूचना कब मिलेगी?-15 जुलाई 2026
इंटर्नशिप शुरू होने की तारीख-1 अगस्त 2026
इंटर्नशिप का नोटिफिकेशन-https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/131735824.cms
DRDO इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कैसे करें?
इस इंटर्नशिप में स्टूडेंट्स को कॉलेज के जरिए फॉर्म अप्लाई करना होगा। सीधे स्टूडेंट् द्वारा किया गया आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
वहीं फॉर्म अप्लाई कैंडिडेट्स को सबसे पहले नोटिफिकेशन से एप्लिकेशन फॉर्म के फॉर्मेट का प्रिंट आउट निकालना होगा।
इसके ऊपर Format for Application for DRDO Paid Internship Scheme-2026 लिखा होगा।
इसके बाद एप्लिकेंट को अपना नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर, कॉलेज का नाम, पता, ब्रांच, डिग्री, परसेंटेंज, इंटर्नशिप का कारण, अचीवमेंट, प्रिंसिपल का रेफरल लेटर, लोकल एड्रेस, कॉन्टेक्ट डिटेल्स, ईमेल आईडी, चेकलिस्ट की जानकारी देनी होगी।
अब नीचे तारीख और जगह की जानकारी भरकर हस्ताक्षर करें। फॉर्म के साथ प्रिंसिपल द्वारा कॉलेज के लेटर हेड पर इंटर्नशिप रिक्वेस्ट, अंडरटेकिंग और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अटैच करने होंगे।
इसके बाद फॉर्म के ऊपर पेड इंटर्नशिप एप्लिकेशन और ब्रांच कोड मेंशन करके आवेदन पत्र डायरेक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड रडार डेवलपमेंट इस्टेब्लिशमेंट (LRDE), डिफेंस आडएंडडी ऑर्गेनाइजेशन, सीवी रमन नगर, बैंगलोर-560093 पते पर भेज दें।
सेलेक्शन होने पर स्टूडेंट्स को जॉइनिंग के समय पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा। इस इंटर्नशिप से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए स्टूडेंट्स डीआरडीओ की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।



