उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरस्वास्थ्य

शादी समारोह से लौट रहे चार युवकों की कार पौड़ी के ल्वाली झील में गिरी, 1 की मौत 3 घायल

Listen to this article

पौड़ी, 24 जून। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के ल्वाली में एक सड़क हादसा हो गया. जहां शादी समारोह से लौट रहे चार युवकों की कार अनियंत्रित होकर ल्वाली झील क्षेत्र में जा गिरी. हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि, तीन अन्य घायल हो गए. घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई.

शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली से आए थे चारों युवक
जानकारी के मुताबिक, पौड़ी ब्लॉक क्षेत्र के कुंजेठा गांव में एक शादी समारोह आयोजित किया गया था. इस समारोह में शामिल होने के लिए कुणाल रौतेला निवासी कांडा (बागेश्वर), प्रिंस कुमार निवासी पटेलनगर, शादीपुर (नई दिल्ली) विशाल यादव और अभिषेक कुमार निवासी प्रेमनगर, नियर पटेल नगर रेलवे स्टेशन, शादीपुर (नई दिल्ली) पहुंचे थे. चारों युवक दिल्ली में नौकरी करते हैं और शादी समारोह में शामिल होने के लिए पौड़ी आए हुए थे.

मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे चारों युवक कार से कुंजेठा गांव से ल्वाली की ओर लौट रहे थे. ल्वाली में एक होटल में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई थी. इसी दौरान ल्वाली के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे झील में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची.
जयपाल नेगी, कोतवाली प्रभारी

हादसे में एक युवक की मौत, तीन घायल
स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. कार में सवार सभी चारों युवकों को बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने अभिषेक कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं, हादसे में घायल कुणाल रौतेला, प्रिंस कुमार और विशाल यादव का जिला अस्पताल में उपचार किया गया.

कार हादसे में मौत- अभिषेक कुमार पुत्र भृगनाथ सिंह (उम्र 40 वर्ष), निवासी- प्रेमनगर, नियर पटेल नगर रेलवे स्टेशन, शादीपुर, नई दिल्ली इन घायलों का किया गया उपचार- कुणाल रौतेला, निवासी- कांडा, बागेश्वर, प्रिंस कुमार, निवासी- पटेलनगर, शादीपुर (नई दिल्ली), विशाल यादव, निवासी- पटेलनगर, नियर पटेल नगर रेलवे स्टेशन, शादीपुर (नई दिल्ली)।

डॉक्टरों के अनुसार, तीनों की हालत खतरे से बाहर है और उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर देर रात वाहन अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है. इस हादसे से शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button