देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

JNU में नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए अप्लीकेशन फार्म भरने शुरू, 10वीं पास भी करें आवेदन

Listen to this article

सार्थकपहल.काम। देश की नामी और प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। असिस्टेंट लाइब्रेरियन, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, रिसर्च ऑफिसर, सिस्टम एनालिस्ट, सेक्शन ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, लिफ्ट ऑपरेटर, मल्टी टास्किंग स्टाफ समेत ढेरों अन्य पदों पर रिक्रूटमेंट की जाएगी। इसके लिए एप्लिकेशन फॉर्म भरने का लिंक भी खुल गया है।

जेएनयू ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.jnu.ac.in पर इस नई भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। जिसके मुताबिक सभी पद नॉन टीचिंग पोस्ट के लिए रिक्तियां निकाली गई हैं। सबसे खास चीज कि इस भर्ती में 10वीं पास कैंडिडेट्स को भी जॉब पाने का अवसर मिल रहा है। चयन होने के बाद उम्मीदवारों की नियुक्ति जेएनयू में ही की जाएगी।

पोस्ट वाइज वैकेंसी
पद का नाम-ग्रुप-वैकेंसी-योग्यता
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)-ग्रुप-A-1-बीई/बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ 5-10 साल की रेगुलर सर्विस
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) ग्रुप-A-1-बीई/बीटेक की डिग्री सिविल इंजीनियरिंग में 55 प्रतिशत अंकों के साथ पूरी की हो। साथ में 5-10 साल का अनुभव।
असिस्टेंट लाइब्रेरियन-ग्रुप-A-3-मास्टर्स की डिग्री लाइब्रेरी साइंस, इनफॉर्मेशन साइंय या डॉक्यूमेंटेशन की हो। साथ में यूजीसी नेट/सेट/स्लेट पास की किया हो।
असिस्टेंट रजिस्ट्रार-ग्रुप-A-1-मास्टर्स की डिग्री न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ हासिल की हो।
पब्लिक रिलेशन ऑफिसर-ग्रुप-A-1-कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री। एडिटोरियल डिपार्टमेंट/केंद्र/राज्य सरकार के डिपार्टमेंट/पीएसयू/रीजनल न्यूज पेपर/ न्यूज एजेंसी आदि में 5 साल का अनुभव।
रिसर्च ऑफिसर-ग्रुप-A-2-संबंधित क्षेत्र में मास्टर्स की डिग्री और 8 साल का अनुभव।
सिस्टम एनालिस्ट-ग्रुप-A-3-बीई/बीटेक कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ 5 साल का अनुभव।
क्युरेटर-ग्रुप-A-1-इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में बैचलर की डिग्री या मास्टर्स की डिग्री/ साइंस या इंजीनियरिंग में 60 प्रतिशत मार्क्स के साथ पीएचडी और 8 साल का अनुभव
सेक्शन ऑफिसर-ग्रुप-B-1=बैचलर डिग्री के साथ 3 साल संबंधित फील्ड में अनुभव।
प्राइवेट सेक्रेटरी-ग्रुप-B-2-बैचलर डिग्री के साथ बतौर पर्सनल असिस्टेंट 03 साल और स्टेगनोग्रोफर 5 साल का अनुभव। हिन्दी और इंग्लिश में स्टेनोग्राफी और टाइपिंग स्पीड।
सीनियर असिस्टेंट-ग्रुप-B-8-बैचलर डिग्री के साथ 3 साल का यूडीसी या समकक्ष अनुभव।
पर्सनल असिस्टेंट-ग्रुप-B-8-बैचलर डिग्री के साथ 2 साल का बतौर स्टेनोग्राफर अनुभव और इंग्लिश या हिन्दी में स्टेनोग्राफी, टाइपिंग स्पीड
प्रोफेशनल असिस्टेंट-ग्रुप-B-2-लाइब्रेरी और इनफॉर्मेशन साइंस में मास्टर्स की डिग्री के साथ 2 साल का अनुभव या लाइब्रेरी/लाइब्रेरी और इनफॉर्मेशन साइंस में बैचलर की डिग्री के साथ 3 साल का अनुभव।
जूनियर इंजीनियर (सिविल)-ग्रुप-B-2-सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई/बीटेक की डिग्री या सिविल इंजीनियरिं में डिप्लोमा के साथ 3 साल का अनुभव।
कंप्यूटर ऑपरेटर-ग्रुप-B-1-कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक/बी.ई की डिग्री के साथ 5 साल का अनुभव।
असिस्टेंट आर्किविस्ट-ग्रुप-B-1-हिस्ट्री में बैचलर डिग्री, 6 महीने का कंप्यूटर डिप्लोमा और कम से कम 5 साल का अनुभव।
सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट-ग्रुप-C-7-लाइब्रेरी साइंस एंड इनफॉर्मेशन साइंस में मास्टर्स की डिग्री या लाइब्रेरी/लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन साइंस में बैचलर डिग्री।
असिस्टेंट मैनेजर (गेस्ट हाउस)-ग्रुप-C-1-होटल मैनेजमेंट में बैचलर की डिग्री और किसी भी 3 स्टार के होटल में 5 साल का एक्सपीरियंस। होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा और 7 साल का अनुभव।
स्टेटिस्टिकल असिस्टेंट-ग्रुप-C-1-स्टेटिक्स में बैचलर की डिग्री या स्टेटिस्टिक्स के साथ मैथिमेटिक्स में बैचलर की डिग्री या स्टेटिस्टिक्स केसाथ इकोनॉमिक्स में बैचलर डिग्री या कॉमर्स में बैचलर की डिग्री
असिस्टेंट-ग्रुप-C-5-बैचलर डिग्री के साथ 2 साल का अनुभव।
स्टेनोग्राफर-ग्रुप-C-20-िसी भी विषय से बैचलर डिग्री।
लैबोरेट्ररी असिस्टेंट-ग्रुप-C-4-बैचलर डिग्री के साथ 2 साल का अनुभव।
ड्राफ्ट्समैन-ग्रुप-C-1-डिप्लोमा या समकक्ष डिग्री या आईटीआई ड्रॉफ्टमैन/ सिविल में डिप्लोमा/आर्किटेक्चर और 5 साल का अनुभव।
वर्क असिस्टेंट (वायरमैन, वायरमैन (टेलीफोन), कारपेंटर, मैसॉन, प्लंबर, पंप ऑपरेटर, मीटर रीडर)-ग्रुप-C-19-2 साल का आईटीआई डिप्लोमा के साथ 5 साल का संबंधित फील्ड में अनुभव।
लिफ्ट ऑपरेटर-ग्रुप-C-2-आईटीआई डिप्लोमा के साथ 2 साल के आईटीआई डिप्लोमा के साथ 2 साल का रिलेटेड फील्ड में अनुभव।
जूनियर असिस्टेंट-ग्रुप-C-46-बैचलर डिग्री के साथ इंग्लिश और हिन्दी टाइपिंग
कुक-ग्रुप-C-27-10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट
मल्टी टास्किंग स्टाफ-ग्रुप-C-15-10वीं पास
मैस हेल्पर-ग्रुप-C-30-10वीं पास के साथ 3 साल का अनुभव।
इंजीनियरिंग अटेंडेट-ग्रुप-C-30-संबंधित फील्ड में 2 साल का आईटीआई डिप्लोमा और 2 साल काम का अनुभव।
लैबोरेट्री अटेंडेंट-ग्रुप-C-8-साइंस स्ट्रीम से 10+2 या 10वीं पास के साथ लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी में स्किल सर्टिफिकेट
लाइब्रेरी अटेंडेंट-ग्रुप-C-2-12वीं पास के साथ लाइब्रेरी साइंस में सर्टिफिकेट कोर्स और 1 साल का अनुभव।
एनिमल अटेंडेंट-ग्रुप-C-4-बायोलॉजी सब्जेक्ट के साथ 12वीं पास और 3 साल का एनिमल हाउस या समकक्ष इंस्टीट्यूट में काम का अनुभव।
ग्राउंड्समैन-ग्रुप-C-3-10वीं पास के साथ 3 साल का बतौर ग्रांउड्समैन अनुभव।
एंटी-मलेरिया वर्कर-ग्रुप-C-4-10वीं/मैट्रिक पास के साथ कम से कम 5 साल का अनुभव।
कुल-267

जेएनयू नॉन स्टाफ भर्ती के लिए योग्यता क्या चाहिए
यूनिवर्सिटी ने सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यता संबंधित क्राइटेरिया तय किया गया है। जिसे पूरा करने वाले अभ्यर्थी आवेदन के योग्य होंगे। ऊपर टेबल से आप पोस्ट वाइज एलिबिलिटी चेक कर सकते हैं। 10वीं-12वीं पास से लेकर बी.ई/बीटेक, ग्रेजुएशन वाले इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों में अनुभव, स्टेनोग्राफी, टाइपिंग भी मांगी गई है। इन सभी पदों के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष तय की गई है। हालांकि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के लिए ऊपरी आयुसीमा 45 वर्ष रखी गई है। वहीं रिजर्व कैटेगिरी से संबंधित कैंडिडेट्स को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/132154541.cms

जेएनयू में जॉब के लिए सेलेक्शन कैसे होगा?
नॉन टीचिंग के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। इसमें पेपर-1 और पेपर-2 होगा।
पेपर-1: सभी पदों के लिए यह पेपर समान होगा। इसमें जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग एबिलिटी, मैथिमेटिकल एबिलिटी, लैंग्वेज टेस्ट हिंदी-इंग्लिश, कंप्यूटर अवेयरनेस से 150 क्वेश्चन पूछे जाएंगे।
पेपर-2: यह पेपर सभी का अलग-अलग होगा। जिसमें 100 अंकों के 50 सवाल MCQ टाइप के ही पूछे जाएंगे। डोमैन की नॉलेज और अन्य चीजों को देखते हुए ही इसका प्रश्न पत्र तैयार किया जाएगा।
स्किल टेस्ट: प्राइवेट सेक्रेटरी, पर्सनस असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट पदों पर स्टेनोग्राफी, टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाएगा। ये केवल क्वालिफाइंग नेचर का होगा।
इंटरव्यू/पर्सनालिटी: ग्रुप ए के सभी पदों के लिए 100 अंकों का इंटरव्यू भी लिया जाएगा। पेपर-पेपर 2 को मिलाकर 70 प्रतिशत और इंटरव्यू का 30 प्रतिशत का वेटेज सेलेक्शन में होगा।

जेएनयू नॉन-टीचिंग भर्ती में कैसे अप्लाई करें?
इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी नीचे बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-
सबसे पहले रिक्रूटमेंट पोर्टल jnunt.samarth.edu.in पर जाएं।
अगर आप यहां पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें। नए यूजर होने पर आपको अपना अकाउंट क्रिएट करने के लिए Sign Up पर जाकर ईमेल आईडी, पासवर्ड बनाकर , मोबाइल नंबर भरना होगा।
इसके बाद लॉगइन करें।
फॉर्म ओपन होने के बाद संबंधित बॉक्स में जो-जो जानकारी मांगी जाती है, उसे ध्यान से भरते जाएं।
इसमें आपसे आपका नाम, एजुकेशन, माता-पिता का नाम, कैटेगिरी, पता, जन्मतिथि, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, अनुभव जैसी डिटेल्स भरें।
सभी जानकारियां भरने के बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड वाले कॉलम में अपना फोटोग्राफ, हस्ताक्षर के साथ अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
एप्लिकेशन फीस भरें और आवेदन पत्र का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर जरूर अपने पास सुरक्षित रख लें।

ग्रुप ए पदों के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी अभ्यर्थियों को 1500 रुपये, एससी/एसटी महिला कैंडिडेट्स को 1000/- रुपये फीस भरनी होगी। वहीं ग्रुप बी और ग्रुप सी के लिए अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों को 1000 रुपये, एससी/एसटी/महिलाओं को 600 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स सभी पदों के लिए बिना शुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button