सांसें थाम देने वाला मैच, केप वर्डे ने चैंपियन अर्जेंटीना की हलक में ला दी थी जान, मेसी ब्रिगेड ने जैसे-तैसे बचाई लाज

स्पोर्ट्स डेस्क। लियोनेल मेसी के रिकॉर्ड 20वें वर्ल्ड कप गोल और एक्स्ट्रा टाइम में मिले निर्णायक गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने केप वर्डे को 3-2 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली. पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही केप वर्डे ने चैम्पियन टीम को आखिरी दम तक कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में अर्जेंटीना जीत दर्ज करने में सफल रहा.
एक्स्ट्रा टाइम में सांस रोक देने वाला ड्रामा!
फीफा वर्ल्ड कप में मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना ने रोमांच से भरपूर मुकाबले में केप वर्डे को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ-16 में प्रवेश कर लिया. शनिवार को मियामी गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही केप वर्डे ने अर्जेंटीना को आखिरी पलों तक कड़ी चुनौती दी, लेकिन एक्स्ट्रा टाइम के 111वें मिनट में हुए ओन गोल ने मैच का फैसला कर दिया.
अर्जेंटीना की जीत का निर्णायक गोल केप वर्डे के डिफेंडर डाइनी बोर्जेस के नाम ओन गोल (own goal)के रूप में दर्ज हुआ. क्रिस्टियन रोमेरो के हेडर को रोकने की कोशिश में गेंद बोर्जेस से टकराकर गोल में चली गई और अर्जेंटीना ने 3-2 की बढ़त बना ली, जो अंत तक कायम रही.
लियोनेल मेसी ने मियामी में फिर बिखेरा जादू
मैच के 29वें मिनट में मियामी का पूरा स्टेडियम मेसी-मेसी के नारों से गूंज उठा। मिडफील्ड से लिसैंड्रो मार्टिनेज ने एक शानदार लॉन्ग बॉल हवा में उछाली। लियोनेल मेसी ने गेंद को बेहतरीन तरीके से रिसीव किया और अपने जादुई बाएं पैर से दूसरे ही टच में बेहद कम कोण से गेंद को नेट में डाल दिया। इस खूबसूरत गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने 1-0 की शुरुआती बढ़त बनाई और मैच का पहला गोल दागा।
राउंड ऑफ 16 में होगा महामुकाबला
इस ऐतिहासिक और थका देने वाली जीत के बाद अब डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का सामना प्री-क्वार्टर फाइनल में इजिप्ट से होगा, जिसने अपने राउंड ऑफ 32 के मैच में ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में हराया था। अटलांटा में होने वाले इस नॉकआउट मुकाबले में दुनिया भर के फैंस को लियोनेल मेसी बनाम मोहम्मद सालाह की ब्लॉकबस्टर टक्कर देखने को मिलेगी।
केप वर्डे ने दिल जीता
हार के बावजूद केप वर्डे ने अपने पहले ही वर्ल्ड कप में यादगार प्रदर्शन किया. पश्चिमी अफ्रीका के तट के पास स्थित इस छोटे से द्वीपीय देश ने इतिहास रचते हुए नॉकआउट चरण में जगह बनाई. 40 वर्षीय गोलकीपर वोजिन्हा की शानदार गोलकीपिंग इसकी सबसे बड़ी वजह रही. केप वर्डे ने ग्रुप चरण में स्पेन, उरुग्वे और सऊदी अरब जैसी टीमों के खिलाफ ड्रॉ खेलकर सभी को चौंका दिया था. अर्जेंटीना के खिलाफ भी वोजिन्हा ने 10 शानदार सेव किए, जिनमें मेसी के पांच प्रयास शामिल थे.
मेसी ने फिर बनाया रिकॉर्ड, एम्बाप्पे पर बनाई बढ़त
मेसी ने मैच के 29वें मिनट में लिसांद्रो मार्टिनेज के शानदार लॉन्ग पास पर बेहतरीन रन लगाया, पहला टच लिया और फिर गोलकीपर वोजिन्हा के ऊपर से जोरदार शॉट लगाकर गेंद को नेट की छत में पहुंचा दिया. यह मेसी के करियर का 20वां वर्ल्ड कप गोल रहा, जो इस टूर्नामेंट में उनका सातवां गोल भी है. गोल्डन बूट की दौड़ में वह अब फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे से एक गोल आगे निकल गए हैं. वहीं मेसी ने वर्ल्ड कप में अपना रिकॉर्ड और मजबूत करते हुए एमबाप्पे पर दो गोल की बढ़त बना ली. लगातार आठ वर्ल्ड कप मैचों में स्कोर करने के दौरान मेसी अब तक 12 गोल कर चुके हैं.



