उत्तराखंडबड़ी खबरशिक्षासामाजिक

यमकेश्वर विस क्षेत्र में गैस कनेक्शनों की KYC प्रक्रिया पूर्ण करने को विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश

Listen to this article

यमकेश्वर, 7 मई। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में घरेलू गैस कनेक्शनों की केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण न होने से उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी पौड़ी गढ़वाल ने संबंधित गैस एजेंसियों को विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं।

KYC पूर्ण न होने के कारण ग्रामीणों को हो रही है दिक्कतें
विधायक ने अपने पत्र में बताया कि विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण गांवों में बड़ी संख्या में उपभोक्ता केवाईसी पूर्ण न होने के कारण गैस आपूर्ति में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोगों को केवाईसी प्रक्रिया की पर्याप्त जानकारी नहीं होने के कारण वे समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उन्हें गैस सुविधा का लाभ लेने में दिक्कत हो रही है।

गैस एजेंसियों को विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी ने यमकेश्वर, नागदेवगढ़ी इंडेन ग्रामीण वितरक, चैलूसैंण और दुगड्डा गैस सर्विस के प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि वे प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर उपभोक्ताओं की केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कराएं। साथ ही शिविरों की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जारी आदेश में अधिकारियों से प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है तथा कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की इस पहल से ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button