उत्तराखंडमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फेल छात्रों के लिए पास होने का एक मौका, 24 मई तक करें आवेदन

Listen to this article

देहरादून, 10 मई। उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए पास होने का एक और महत्वपूर्ण अवसर है। वे परीक्षाफल सुधार परीक्षा के लिए 24 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह मौका उन विद्यार्थियों को दिया जा रहा है जो कुछ विषयों में फेल हो गए हैं या अपने अंकों में सुधार चाहते हैं।

परीक्षाफल सुधार परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 मई से शुरू
उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परीक्षाफल सुधार परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आठ मई 2026 से शुरू हो चुकी है और 24 मई 2026 तक जारी रहेगी। छात्र अपने आवेदन पत्र 20 मई 2026 तक जमा कर सकते हैं। विद्यालयों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए 24 मई 2026 तक का समय दिया गया है।

केवल आनलाइन भरे जाएंगे आवेदन
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। यह पहल उन छात्रों के लिए है जो अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं और बेहतर परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं। इससे उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

अधिकतम दो विषयों में अनुर्तीर्ण छात्रों को मिलेगा मौका
हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा में अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को इस सुधार परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसी तरह, इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा में एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राएं भी अंक सुधार परीक्षा दे सकते हैं। यह प्रावधान उन विद्यार्थियों के लिए है जो अपनी मार्कशीट में सुधार करना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button