IPL26 से चेन्नई सुपर किंग्स का सफर समाप्त, अब एक स्थान के लिए 4 टीमें मैदान में

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर समाप्त हो गया है। टीम ग्रुप राउंड में अपना आखिरी मुकाबला गुजरात टाइटंस से हार गई। लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के साथ सीएसके प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम बनी है। वहीं आरसीबी, एसआरएच और गुजरात टाइटंस पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुके हैं। वहीं पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स अभी भी प्लेऑफ की रेस मे हैं।
गुजरात ने CSK को 89 रनों से हारकर टूर्नामेंट से किया बाहर
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने कप्तान गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए. साई सुदर्शन ने 53 गेंद में 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 84 रन, शुभमन गिल ने 37 गेंद 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 64 रन और जोस बटलर ने 27 गेंद में 54 रन बनाए. उनकी पारी में 5 चौके और 4 छक्के भी शामिल थे.
राजस्थान रॉयल्स की किस्मत अपने हाथों में
राजस्थान रॉयल्स के 13 मैचों में 14 पॉइंट हैं। टीम को अपना आखिरी मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 24 मई को वानखेड़े स्टेडियम में खेला है। उस मैच में जीत से टीम सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। उसे किसी अन्य मुकाबले के नतीजे का चिंता नहीं करना है। उसे हार मिलती है तो उम्मीद करना होगा कि पंजाब हारे और साथ ही दिल्ली कैपिटल्स केकेआर को छोटे अंतर से हरा दे।
पंजाब किंग्स को दुआ की जरूरत
शुरुआती 7 मैचों के बाद पंजाब किंग्स के 13 पॉइंट थे। 13 मैचों के बाद भी टीम के 13 पॉइंट हैं। उसे किसी भी कीमत पर अपना आखिरी मैच जीतना होगा। इसके साथ ही उम्मीद करना होगा कि राजस्थान अपना आखिरी मैच हार जाए। वहीं केकेआर को आखिरी मैच में जीत भी मिले तो उसका अंतर कम हो। पंजाब की टक्कर शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से है।
केकेआर से किसी को उम्मीद नहीं थी
केकेआर को शुरुआती 6 मैचों में के बाद एक भी जीत नहीं मिली थी। अगले 7 मैचों में 6 जीत के साथ टीम के 13 पॉइंट हो गए हैं। उसे सीजन के आखिरी ग्रुप मैच में दिल्ली कैपिटल्स से खेलना है। टीम को इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही उम्मीद करनी होगी की राजस्थान रॉयल्स मुंबई से हार जाए। वहीं पंजाब किंग्स लखनऊ से जीते तो भी अंतर छोटा रहे।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ का समीकरण
दिल्ली कैपिटल्स का नेट रन रेट -0.871 है। टीम को अपने आखिरी मुकाबले में केकेआर को बड़े अंतर से हराना होगा। इसके साथ ही उम्मीद करना होगा कि पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स अपने आखिरी मुकाबले में हार जाए।



