खेलदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नर

IPL में मुंबई की हार से पंजाब के सफर का दुखद अंत, शुरुआती 7 मैच जीतने के बाद भी फिसड्डी साबित हए किंग्स

Listen to this article

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2026 में प्लेऑफ खेलने वाली टीमों का फैसला हो गया है। आरसीबी के अलावा गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स को अंतिम चार में जगह मिली है। सबसे सॉकिंग पंजाब किंग्स का प्लेऑफ में नहीं पहुंचना है। श्रेयस अय्यर की कप्तनी वाली पंजाब के 14 मैचों में 15 पॉइंट रह गए। टीम ने पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर फिनिश किया।

पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 सीजन किसी बुरे सपने जैसा रहा। शुरुआती 7 मैचों में एक भी हार ना झेलने के बाद लगातार 6 मैचों की हार ने टीम का पूरा समीकरण बिगाड़ दिया। इस सीजन कई ऐसे खिलाड़ी रहे जिनका प्रदर्शन कई अहम मौकों पर खराब रहा और टीम को प्लेऑफ की रेस से बाहर होना पड़ा। ऐसे में कुछ खिलाड़ियों को आईपीएल 2027 के मेगा ऑक्शन में टीम से रिलीज भी किया जा सकता है।

मुंबई की हार ने बिगाड़ा पंजाब का गणित
राजस्थानी रॉयल्स (RR) के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI) की हार से पंजाब किंग्स (PBKS) का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया। मुंबई के इस निराशाजनक प्रदर्शन के कारण पंजाब का गणित बिगड़ गया और वे आधिकारिक तौर पर आईपीएल की खिताबी दौड़ से बाहर हो गए

पंजाब किंग्स पहले 7 मैचों में अजेय रही
सीजन के पहले हाफ में पंजाब को एक भी मैच में हार नहीं मिली थी। 7 मैचों में पंजाब ने 6 जीत हासिल की थी जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द रह। आईपीएल इतिहास में पंजाब एकमात्र टीम बनी, जिन्हें शुरुआती 7 मैचों में एक ही हार नहीं मिली। टीम के बल्लेबाज ऐसा प्रदर्शन कर रहे थे, जैसे मानो कोई इन्हें रोक ही नहीं सकता है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तो पंजाब ने 265 रन का लक्ष्य हासिल करके मैच जीता था।

लगातार 6 हार ने टीम की कमर तोड़ी
8वें मैच से पंजाब की हार का सिलसिला शुरू हो गया। यह 13वें मैच तक चलता रहा। लगातार 6 हार ने टीम की कमजोरी को एक्सपोज कर दिया। इस सीजन पंजाब किंग्स की फील्डिंग बेहद साधारण रही। गेंदबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। बल्लेबाजों की फॉर्म गिरते ही टीम पूरी तरह प्रेशर में आ गई। पंजाब ने लखनऊ के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला जीता। मुंबई इंडियंस अगर अपने आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स को हरा देती तो पंजाब किंग्स प्लेऑफ में पहुंच जाती। ऐसा नहीं हुआ है पंजाब को बाहर होना पड़ा।

19 सीजन में सिर्फ तीन बार ही प्लेऑफ में पहुंची
पंजाब किंग्स आईपीएल में पहले सीजन से खेल रही है। अभी तक 19 सीजन में टीम सिर्फ तीन ही बार प्लेऑफ में पहुंची है। 2008 के बाद 2014 और फिर 2025 में। टीम को अभी तक अपने पहले आईपीएल खिताब का इंतजार है। 2014 और 2025 में टीम को खिताबी मुकाबले में हार मिली थी। 2022 में आईपीएल डेब्यू करने वाली गुजरात टाइटंस 5 सीजन में चार बार प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। टीम आईपीएल चैंपियन भी रह चुकी है। पंजाब की तरह दिल्ली कैपिटल्स के पास भी आईपीएल खिताब नहीं है लेकिन टीम 6 बार प्लेऑफ में जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button