देश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

तेल की मार से हाहाकार, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम, अबकी बार रु. 2.60 प्रति लीटर की वृद्धि

Listen to this article

नई दिल्ली, 25 मई। पेट्रोल-डीजल के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. पिछले दस दिनों में चौथी बार फ्यूल प्राइस में बढ़ोतरी की गई है. पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए और डीजल की कीमतों में 2.71 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में डीजल की कीमत बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये हो गई है.

नई दरों के बाद देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे आम लोगों पर महंगाई का असर और बढ़ सकता है. 25 मई की सुबह 6 बजे से लागू नई दरों के बाद अलग-अलग शहरों में फ्यूल में बढ़ोतरी देखने को मिली है. पिछले दस दिनों में चौथी बार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोत्तरी की गई है. राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की नई कीमत 102.12 रुपये हो गई है. वहीं, डीजल के दाम बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. पेट्रोल और डीजल के नए दाम आज सोमवार से लागू हो गए हैं.

पेट्रोल के नए दाम:-
दिल्ली: 102.12 रुपये (+2.61)
कोलकाता: 113.51 रुपये (+2.87)
मुंबई: 111.21 रुपये (+2.72)
चेन्नई: 107.77 रुपये (+2.46)

डीजल के नए दाम:-
दिल्ली: 95.20 रुपये (+2.71)
कोलकाता: 99.82 रुपये (+2.80)
मुंबई: 97.83 रुपये (+2.81)
चेन्नई: 99.55 रुपये (+2.57)

पिछले 10 दिन के अंदर की बढ़ोत्तरी
शुक्रवार 15 मई 2026 को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3-3 रुपये बढ़ाई गई थीं. इसके बाद 19 मई को 90 पैसे, फिर शनिवार 23 मई 2026 को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा किया था. पेट्रोल के दाम करीब 87 पैसे और डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की थी. औ आज फिर 25 मई को 2.60 से 2.70 प्रति लीटर की वृद्धि कर दी गयी है।

ईंधन की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी से यात्रियों, ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों और सभी सेक्टरों के व्यवसायों पर आर्थिक बोझ बढ़ने की उम्मीद है. 16 मई को, भारत में ईंधन की कीमतों में महीनों की स्थिरता के बाद, पेट्रोल और डीज़ल दोनों की कीमतों में 3 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई. यह कई लोगों के लिए हैरानी की बात थी, क्योंकि अप्रैल 2022 से ईंधन की दरें लगभग स्थिर बनी हुई थीं. इसका एकमात्र अपवाद मार्च 2024 में था, जब 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी.

उत्तराखंड के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम:- देहरादून 100.50, हरिद्वार 99.70, पौड़ी गढ़वाल 100.45, टिहरी गढ़वाल 100.80, नैनीताल 100.55, अल्मोड़ा 101.35, पिथौरागढ़ 102.15स चमोली 101.90 और ऊधमसिंह नगर 100.05 प्रति लीटर पहुंच गया है।

जानकारों ने आगाह किया है कि पेट्रोल और डीजल की दरों में लगातार बढ़ोतरी से परिवहन और लॉजिस्टिक्स का खर्च बढ़ सकता है, जिससे आखिरकार जरूरी चीजों और खाद्य उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है. सरकारी अधिकारियों ने पहले कहा था कि लगातार भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच, बढ़ते आयात खर्च को संभालने और ईंधन की आपूर्ति में स्थिरता बनाए रखने के लिए ये बदलाव जरूरी थे.

जानिए क्या है कच्चे तेल के दाम
सप्ताह के पहले दिन सोमवार को कच्चे तेल के दाम दो सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. इसके पीछे की वजह अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की समाप्ति को माना जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बहुत जल्द दोनों देशों के बीच समझौता हो जाएगा और करीब 85 दिनों से चल रहा युद्ध खत्म हो जाएगा. होर्मुज स्ट्रेट अभी बंद है, इस वजह से तेल की आपूर्ति सामान्य होने में समय लग रहा है. बात ब्रेंट क्रूड ऑयल की करें तो इसके दाम 98.83 प्रति बैरल पर आ गए हैं.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पश्चिम एशिया मिडिल ईस्ट के तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें लगातार 110-115 डालर प्रति बैरल बनी हुई है, जिसके चलते तेल कंपनियों पर घाटा कम करने का दबाव है। इसी वजह से लगातार दाम बढ़ाए जा रहे हैं। निकट भविष्य में अभी और कुछ भी देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button