उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

उत्तराखंड नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू, 5 जून है अंतिम तिथि

Listen to this article

देहरादून, 16 मई। एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने उत्तराखंड नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा-2026 के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 5 जून तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।

5 जून तक कर सकते हैं आनलाइन आवेदन
विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी राजकीय और निजी नर्सिंग तथा पैरामेडिकल संस्थानों में एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, एनपीसीसी, बीएससी पैरामेडिकल और एमएससी पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश इसी परीक्षा के माध्यम से होगा। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थी 5 जून को अपराह्न दो बजे तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट hnbumu.ac.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी तरह आनलाइन रखी गई है।

प्रवेश पत्र 8 जून से कर सकते हैं डाउनलोड
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश पत्र 8 जून को अपराह्न दो बजे से डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा और काउंसलिंग से जुड़ी सभी सूचनाएं केवल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी। बता दें कि इस वर्ष से राज्य में नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कामन प्रवेश परीक्षा और एकीकृत काउंसलिंग व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत सभी संस्थानों में प्रवेश एक समान प्रक्रिया के माध्यम से किए जाएंगे।

परीक्षा कार्यक्रम
13 जून 2026 (शनिवार)
पहली पाली : सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक- बीएससी नर्सिंग
दूसरी पाली : दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक- जीएनएम व पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग
14 जून 2026 (रविवार)
पहली पाली : सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक- एएनएम, एमएससी नर्सिंग व एनपीसीसी
दूसरी पाली : दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक- बीएससी पैरामेडिकल व एमएससी पैरामेडिकल

ये रहेंगे परीक्षा केंद्र
देहरादून, श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल), नई टिहरी, हल्द्वानी (नैनीताल), पिथौरागढ़, हरिद्वार, गोपेश्वर (चमोली), उत्तरकाशी, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button