उत्तराखंडखेलदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

देहरादून में क्रिकेट का ‘महाकुंभ’ 22 मई से, विजेता टीम को मिलेंगे 10 लाख का पुरस्कार और ट्राफी

Listen to this article

देहरादून, 17 मई। देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन समिति की ओर से 42वां उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है. इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 22 मई से 7 जून 2026 तक किया जाएगा. जिसमें देश के 16 एसोसिएशन की टीमें प्रतिभाग करेंगी. तय कार्यक्रम में अनुसार, 22 मई से 2 जून तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और राजीव गांधी स्टेडियम में टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे. इसके साथ ही 3 और 4 जून को क्वार्टर फाइनल, 5 और 6 जून को सेमी फाइनल के साथ ही 7 जून को फाइनल मुकाबला होगा. फाइनल मुकाबला देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा. खास बात ये कि देश के 15 एसोसिएशन के साथ ही नेपाल देश की भी एक टीम शामिल हो रही है.

टूर्नामेंट की विजेता टीम को 10 लाख का पुरस्कार और गोल्ड कप ट्रॉफी मिलेगी
उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता टीम को 10 लाख रुपए का पुरस्कार और गोल्ड कप ट्रॉफी दी जाएगी. इसी तरह उपविजेता टीम को 7 लाख रुपए और ट्रॉफी से नवाजा जाएगा. इसके अलावा, हर मैच में मैन ऑफ द मैच के लिए पांच हज़ार रुपए और मैन ऑफ द सीरीज के लिए एक लाख रुपए का पुरस्कार रखा गया है. दोनों टीमों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से भी नवाजा जाएगा.

इस क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाले सभी टीमों के लिए अलग अलग रंगीन ड्रेस होंगे, जो देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन समिति की ओर से हर खिलाड़ी को दी जाएगी. इस टूर्नामेंट के लिए टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. जिसमें कुल 240 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है. इस टूर्नामेंट में फाइनल मैच समेत कुल 31 मैच कराए जाएंगे.

सभी मैच सफेद बाल से नाकआउट आधार पर होंगे
सभी मैच सफेद बॉल से खेले जाएंगे. क्वार्टर फाइनल से नाकआउट आधार पर खेले जाएंगे. यही नहीं, सभी मैच दिन और रात (डे नाइट) के होंगे. इसमें दो मैचेस डे नाइट) अल्फा क्रिकेट स्टेडियम गणेशपुर में खेले जाएंगे. कुल मिलाकर 16 टीमें इस टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं. जिन्हें चार पूल में बांटा गया है. चार क्वार्टर फाइनल दो सेमीफाइनल और 7 जून, 2026 को इसका भव्य फाइनल खेला जाएगा. क्रिकेट टूर्नामेंट के दो मैचों को छोड़कर बाकी सभी मैच महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. 22 मई से शुरू होने जा रहे उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर समिति की वेबसाइट www.uttarakhandgoldcup.com भी लॉन्च कर दिया है.

देश की 16 टीमें ले रही हैं हिस्सा
उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में 22 मई से 27 मई के बीच 8 टीमों के बीच कुल 12 मैच होंगे. इन टीमों में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन, सहगल क्रिकेट क्लब, दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड, ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन, इंडियन रेलवे के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद 28 मई से 2 जून के बीच 8 टीमों के बीच कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे. इन टीमों में त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, ए एंड एस कोलकाता बंगाल, गोवा क्रिकेट एसोसिएशन, केरला क्रिकेट एसोसिएशन, एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब और नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन शामिल हैं.

उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में देश के 16 एसोसिएशन की टीमें शामिल हो रही हैं. जिसमें उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन, सहगल क्रिकेट क्लब, दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड, ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन, इंडियन रेलवे, त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, ए एंड एस कोलकाता बंगाल, गोवा क्रिकेट एसोसिएशन, केरला क्रिकेट एसोसिएशन, एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब और नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन शामिल हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button