अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम में 4 नए खिलाड़ियों की एंट्री, जडेजा, बुमराह को आराम

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने 6 जून से शुरू होने वाली अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है. इस सीरीज में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. टीम की कप्तानी शुभमन गिल ही करते रहेंगे, जबकि टीम में कुछ अहम बदलाव भी किए गए हैं.
दिग्गजों की वापसी और नए चेहरों को मिला मौका
भारतीय वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को मौका मिला है। इन दोनों प्लेयर्स ने काफी लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। वहीं इन दोनों के अलावा इस बार स्क्वाड में कई नए चेहरों को मौका मिला है। इसमें प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और मानव सुथार का नाम शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया है। जिसके कारण इन्हें भारतीय वनडे और टेस्ट दोनों टीमों में मौका मिला है। सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है, जबकि चार नए खिलाड़ियों को पहली बार टीम में शामिल किया गया है.
पंत का डिमोशन, केएल राहुल बने नए उपकप्तान
अजित अगरकर की अगुवाई वाली सीनियर पुरुष चयन समिति की बैठक में यह कड़ा फैसला लिया गया। ऋषभ पंत की जगह अब अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल को टेस्ट टीम का नया उपकप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि पूरी सीरीज में युवा स्टार शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। सीनियर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को इस एकमात्र टेस्ट मैच से आराम दिया गया है। अफगानिस्तान के खिलाफ यह एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से मुल्लांपुर में खेला जाएगा।
अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़.
अफगानिस्तान श्रृंखला के लिए भारत की टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, ध्रुव जुरेल, हर्ष दुबे.
मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘रविंद्र जडेजा अभी भी टीम का एक बेहद अभिन्न हिस्सा हैं। जहां तक वनडे क्रिकेट का सवाल है, 2027 वनडे वर्ल्ड कप में अब 15-16 महीने का समय बचा है। हम दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए टीम के अन्य विकल्पों को आजमाना और उनका आकलन करना चाहते हैं। हम अच्छी तरह जानते हैं कि जडेजा और अक्षर पटेल मैदान पर क्या कर सकते हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट की बात करें, तो जडेजा आज भी हमारे नंबर-1 स्पिनर बने हुए हैं।’
टेस्ट मैच का शेड्यूल
पहला टेस्ट 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में
वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला ODI धर्मशाला में – 14 जून – दोपहर 1:30 बजे
दूसरा ODI लखनऊ में – 17 जून – दोपहर 1:30 बजे
तीसरा ODI चेन्नई में – 20 जून – दोपहर 1:30 बजे



