उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

किशोरी से गैंगरेप के बाद हाथ-पैर बांधकर कमरे में डाला, BJP नेता का नाम आने पर हड़कंप

Listen to this article

चंपावत, 7 मई। उत्तराखंड के चंपावत में नाबालिग लड़की से तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पिता की तहरीर पर बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी समेत आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के सामने आने के बाद लोगों में आरोपियों के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है. मामले की जांच एसआई प्रियंका मौर्या को सौंपी गई है. आरोपी बीजेपी नेता पूर्व प्रधान भी रह चुका है. पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है. घटना को लेकर उत्तराखंड के कई जिलों में प्रदर्श कर सरकार विरोधी नारे लगाये गये। कई जगहों पर पुतले भी फूंके गये।

हथियारों के बल पर 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप की घटना शर्मनाक
घटना के मुताबिक, चंपावत जिले के एक क्षेत्र में हथियारों के बल पर 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. आरोप क्षेत्र के ही तीन युवकों पर लगा है. पीड़िता के पिता ने चंपावत कोतवाली में तीनों के खिलाफ तहरीर दी है. तहरीर में पिता ने बताया कि, वह एक बीमार व्यक्ति हैं. 5 मई को वह अपनी बेटी के साथ इलाज करवाने के लिए चंपावत आए थे. इलाज के बाद वे वापस गांव लौट आए, लेकिन बेटी अपनी सहेली की विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चंपावत में ही रुक गई.

पिता की शिकायत के मुताबिक, देर शाम तक बेटी घर वापस नहीं लौटी तो फोन कर बेटी से उसकी कुशलक्षेम जाननी चाही. इस पर बेटी ने बताया कि लगभग दोपहर 2:30 बजे एक युवक उसे शादी में एक गांव ले गया है, जो उससे पिछले कुछ समय से बात करता था. इसके बाद जब देर रात तक भी बेटी घर वापस नहीं लौटी तो बेटी को कॉल किया गया, लेकिन बेटी का फोन नहीं लगा. इसके बाद देर रात करीब 1:28 बजे बेटी ने उन्हें कॉल किया. लेकिन कोई बात नहीं हो पाई और इसके तुरंत बाद बेटी का फोन स्विच ऑफ हो गया.

घबराए पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए स्थानीय लोगों के साथ बेटी की खोजबीन शुरू की. इस दौरान सुबह 4 बजे नाबालिग बेटी एक गांव के एक कमरे में बंधी हुई मिली. पूछताछ में बेटी ने बताया तीन युवकों द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी.

तीन आरोपियों में एक पूर्व प्रधान, एक अग्निवीर और एक छात्र का नाम शामिल
पिता ने तहरीर में बताया कि, बेटी ने बताया कि तीनों युवकों ने चाकू और बसुला के दम पर शारीरिक संबंध बनाए. तीनों आरोपियों ने नाबालिग को रस्सी से बांधकर कमरे में ताला लगाकर बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए. तहरीर में नाबालिग के पिता ने तीन लोगों पर उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस ने बीजेपी नेता समेत आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपियों में एक भाजपा का पूर्व मंडल उपाध्यक्ष और पूर्व प्रधान का नाम सामने आ रहा है। इसके अलावा एक अग्निवीर और एक छात्र का जिक्र हो रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग चंपावत पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. मामला पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बना हुआ है. लोगों में उक्त शर्मशार करने वाली घटना पर गहरी नाराजगी देखी जा रही है. उक्त मामले में चंपावत पुलिस जांच में जुट गई है.

मेरे पापा निर्दोष हैं. उन्हें जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है. हमें भरोसा है कि निष्पक्ष जांच में सच सामने आएगा.
आरोपी की बेटी

जिस नाबालिग बालिका की बात हो रही है, मेरी खुद की बेटी भी लगभग उसी उम्र की है. मेरे पति पर लगे आरोपों ने पूरे परिवार को मानसिक और सामाजिक रूप से तोड़ दिया है. मेरे पति को साजिशन फंसाया जा रहा है. हमें न्यायपालिका और भगवान पर भरोसा है.
आरोपी की पत्नी

वहीं एक और आरोपी के पिता भी सामने आए. उन्होंने भी अपने बेटे को बेकसूर बताया है. अब ये मामला पूरी तरह से राजनीति रंग लेता जा रहा है. वहीं पुलिस भी मामले को गंभीरता से ले रही है.

जनपद चंपावत में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है. दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. पीड़िता को हरसंभव सहायता व सुरक्षा प्रदान की जा रही है.
-रिधिम अग्रवाल, आईजी, कुमाऊं रेंज

BJP नेता समेत 3 के खिलाफ केज दर्ज
चंपावत जिले में नाबालिग लड़़की के साथ हुए गैंगरेप के मामले में अब नया मोड़ आ गया है. पुलिस ने इस मामले में बीजेपी नेता समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. वहीं, अब आरोपियों के परिजन भी मीडिया के सामने आकर बयान दे रहे हैं और इस पूरी घटना को राजनीतिक साजिश बता रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button